घर में गीलापन और गंदगी, घर तथा आस-पास पानी भरे गड्ढे, खुला पड़ा कूड़ा-करकट और घर के कोनों में जमी बारीक धूल या मिट्टी में कीड़े पनपने लगते हैं। जिसमें सबसे ज्यादा परेशान मक्खियां करती हैं। आज हम आपको मक्खियों को भगाने के कुछ कारगर उपाए बतायेंगे। इन उपायों से मक्खियाँ आपके घर से दूर रहेंगी।
तुलसी से मक्खी को भगाएं
तुलसी का पौधा सिर्फ अपने औषधीय गुणों के लिए ही नहीं जानी जाती है, बल्कि यह मक्खियों को भी भागने में बहुत कारगर है आप भी घर में तुलसी का पौधा लगाये और मक्खियों को भगाएं।
कपूर से मक्खी को भगाएं
कपूर मक्खियों को घर में आने से रोकता है, थोड़ा सा कपूर जलाये और पूरे कमरे में उसे घुमाए। कपूर के धुंए की खुशबू से मक्खियां भाग जाएंगी।
सिरके से मक्खी को भगाएं
सिरका सबसे अच्छा तरीका है मक्खियों को भगाने का, एक बर्तन में सिरका लें फिर उसमें थोड़ा डिटर्जेंट मिलाएं जिससे मक्खियां उसकी तरफ आकर्षित होने लगेंगी,पर बाहर नहीं आ पाएंगी और उसी में डूब जायेंगी।
सेब और लौंग से मक्खी को भगाएं
एक सेब में कुछ लौंग को गाड़ दें और ऐसी जगह पर रखे जहां ज्यादा मक्खियां हों, आप देखेंगे कि मक्खियां भाग रही हैं, मक्खियां लौंग की महक बर्दाश नहीं कर पाती हैं।
दालचीनी से मक्खी को भगाएं
मक्खियों को भगाने के लिए दालचीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके पाउडर को कमरे में छिड़क दें वे इसकी महक से नफरत करती हैं और इससे दूर भागती हैं।
तेल से मक्खी को भगाएं
कुछ तेल हैं जो मक्खियों को भगाने में काम आते हैं। ये हैं लैवेंडर, नीलगिरी, पुदीना, और लेमन ग्रास इनकी खुशबू का इस्तेमाल मक्खियों को भगाने में भी होते हैं बेडरूम, और रसोई घर में इसे छिड़कने से मक्खियाँ नहीं आती हैं।
ग्रीन एप्पल सोप से मक्खी को भगाएं
जानकार बताते हैं कि ग्रीन एप्पल लिक्विड सोप मक्खियों को आकर्षित करता है, दो चम्मच ग्रीन एप्पल लिक्विड सोप को एक खुले मुहँ के बर्तन मैं डाले फिर उसके ऊपर कुछ इंच तक पानी भरें, मक्खियाँ ग्रीन एप्पल लिक्विड सोप की महक से जार में आएंगी और पानी में डूब जाएँगी इस तरह आप मक्खियों को पकड़ सकते हैं।
लाल मिर्च से मक्खी को भगाएं
थोड़ी लाल मिर्च लें उसे स्प्रे बॉटल में भरें और उसमें थोड़ा पानी मिला लें इसको अच्छे से हिला कर मिला लें, अब यह घोल घर में छिड़क दें इससे मक्खियां भाग जाएंगी।
व्हाइट वाइन से मक्खी को भगाएं
आप एक खुले मुंह वाला बर्तन लें उसमें वाइट वाइन मिलाएं और इस कटोरे को कमरे में रख दें। मक्खियां इसकी तरफ आकर्षित होंगी और भाग जाएंगी।
कैसे मक्खियों को भगाएं - How to fly flies or flys bug